July 11, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 11.84 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 11.84 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,,,,

हरिद्वार ( बहादराबाद )। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन मोड में आते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ दबोचा है।

​यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) एवं क्षेत्राधिकारी (CO) ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में की गई।

🔴 चेकिंग के दौरान धरा गया आरोपी

​जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए गठित पुलिस टीम दिनांक 19 मई 2026 को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नहर पटरी बहादराबाद क्षेत्र से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। जामा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 11.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 127/2026 के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

🔴 आरोपी का विवरण एवं बरामदगी

  • नाम व पता: विनीत चौधरी पुत्र सतीश, निवासी- ग्राम खानपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
  • उम्र: 37 वर्ष
  • मादक पदार्थ: 11.84 ग्राम अवैध स्मैक

🟢 सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

​नशा तस्कर को सलाखों के पीछे पहुंचाने में इन पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:

    1. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट (प्रभारी चौकी बाजार)
    2. कांस्टेबल रणजीत सिंह
    3. कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान
    4. कांस्टेबल बलवंत सिंह

🟢 हरिद्वार पुलिस का संदेश

“नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ड्रग्स माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता रहेगा।”

 

Share