उत्तराखंड हरिद्वार बहादराबाद स्थित माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही के चलते हुआ सील,,,,

हरिद्वार: हरिद्वार बहादराबाद स्थित मां गंगा मेटरनिटी और आई केयर अस्पताल को पुलिस ने सील कर दिया है। बीते रोज अस्पताल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई थी, पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो मुकदमे दर्ज कर लिए हैं जिसमें डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अग्रिम कार्यवाही जारी है।
“प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मृत्यु, प्रथमदृष्ट्या अस्पताल की लापरवाही, माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल सील, पुलिस ने तहरीर के आधार पर किये दो मुकदमे दर्ज, डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, मौक़े पर पुलिस व प्रशासन मौजूद, अग्रिम जांच जारी”
बताते चलें कि बीते रोज टीनू पुत्र नाथीराम निवासी ननोता, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी डेंसों चौक सलेमपुर, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने अपनी गर्भवती पत्नी मीनाक्षी (30) को माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल में सुबह प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। दोपहर में मीनाक्षी की डिलीवरी हुई, जिस पर डॉक्टरों ने जच्चा व बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। किंतु लगभग 4 बजे डॉक्टरों द्वारा मीनाक्षी को खून की कमी होना बताया गया तथा खून चढ़ाया गया। इसके पश्चात मीनाक्षी की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मृत्यु हो गई।
वहीं मोंटी पुत्र सुमन निवासी ग्राम नारसन खुर्द, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी खुशबू को डिलीवरी हेतु माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल में भर्ती कराए।ऑपरेशन के कुछ समय पश्चात खुशबू की भी तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी भी मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा मौक़े पर जाकर परिजनों को शांत कराते हुए उपरोक्त दोनों मृत महिलाओं के शवों को पंचायतनामा हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम की उपस्थिति में माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल को सील कर दिया गया है। उपरोक्त दोनों मामलों में प्रथम दृष्टया अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ की लापरवाही के कारण मीनाक्षी व खुशबू की मृत्यु होना प्रकाश में आया है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,