उत्तराखंड हरिद्वार में जाम के सैलाब की ट्रेफिक व्यवस्था पर प्रशासन के खोखले दावों की खुली पोल, चिलचिलाती धूप में सड़कों पर लगा भारी जाम,,,,
हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर रविवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वीकेंड पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पर ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चल रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वीकेंड यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन की तरफ से न तो कोई ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाता है और न ही मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात होता है।
घंटों से फंसे लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं, वहीं वाहन चालकों में भी नाराज़गी साफ झलक रही है।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व कर राज्य के विकास और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर,,,
उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,
उत्तराखंड ऋषभ पंत के रुड़की स्थित घर और स्कूल को लेकर चर्चाएं तेज, तहसील प्रशासन ने दी सफाई,,,,