उत्तराखंड हरिद्वार में सरेराह प्रेमी ने युवती को गला रेतकर की हत्या,पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए की टीम गठित,,,
हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र में सनकी प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि करीब 4 साल से युगल का प्रेम प्रसंग चल आ रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से अनबन होने के चलते दोनों में बातचीत बंद थी।
जानकारी के मुताबिक मृतका हंसिका यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सीतापुर यूपी यहां एक सिडकुल की फैक्ट्री में काम करती थी। दोपहर बाद सिरफिरे आशिक ने सरेराह चौराहे पर युवती पर चाकू से वार कर दिया। घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोनों के बीच अनबन की वजह किसी तीसरे की एंट्री होना भी बताया जा रहा है। जिसके चलते प्रेमी ने यह खौफनाक कदम उठाया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी हैं। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित का शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,