उत्तराखंड हरिद्वार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राइफलमैन समीर आले के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,,,,
हरिद्वार: देहरादून निवासी गोरखा राइफल्स (6/5 जीआर), सिलीगुड़ी में तैनात राइफलमैन समीर आले (26 वर्ष) के वीरगति प्राप्त होने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी ओर प्रदेश सरकार की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों और उनके परिवारों के साथ सदैव खड़ी है।गौरतलब है कि राइफलमैन समीर आले सिलीगुड़ी में ड्यूटी प्रशिक्षण गतिविधियों के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।
इस अवसर पर ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. सरिता पंवार, ज़िला कृषि अधिकारी भंडारी, डीएचओ तेजपाल, डीडीओ वेदपाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड शक्तिफार्म में आंचल डेयरी के तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ, पशुपालकों के सशक्तिकरण और ग्रामीण आर्थिकी को मिलेगी मजबूती,,,,
उत्तराखंड यहां अस्पताल में विधवा महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी सुपरवाइजर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में सत्यापन न कराने पर पांच मकान मालिकों पर 50 हजार का कोर्ट चालान, 115 लोगों की हुई सघन जांच,,,