November 16, 2026

​उत्तराखंड हरिद्वार में हथियारों की सप्लाई करने पहुंचे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल और दो गिरफ्तार,,,

​उत्तराखंड हरिद्वार में हथियारों की सप्लाई करने पहुंचे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल और दो गिरफ्तार,,,

​हरिद्वार/बहादराबाद: कोतवाली क्षेत्र में एक होटल के पास अवैध हथियारों की सप्लाई करने पहुंचे तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मेरठ निवासी मुकुल (25) पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी विशाल और भूपेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

​एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक होटल के पास कुछ बदमाश पिस्टल की सप्लाई करने पहुंचने वाले हैं। इस पर बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी और गन्ने के खेत की ओर भागने लगा। पीछा कर रही पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुकुल के पैर में गोली लग गई।

​घायल मुकुल को उपचार के लिए जिला मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से मुकुल के साथी विशाल निवासी वाल्मीकि बस्ती, शिव मंदिर के पास बहादराबाद और भूपेंद्र निवासी मंसूरपुर क्षेत्र, मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया। मुकुल के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस, जबकि भूपेंद्र के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में तीनों के लंबे समय से हथियार तस्करी में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।

Share