उत्तराखंड हरिद्वार SP GRP तृप्ति भट्ट के नेतृत्व मे बावरिया गैंग के अभियुक्त को गिरफ्तार कर 20000 की नकदी की बरामद,,,,

हरिद्वार- जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बावरिया गैंग के सदस्य सावन पुत्र श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया है। सावन पर चेन स्नेचिंग का आरोप है और उसके पास से 20,000 रुपये की बरामदगी की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलोर निवासी महिला ने दिल्ली में चैन स्नेचिंग का मामले में जीरो fir दर्ज कराई थी। चुंकि घटनास्थल हरिद्वार था तो इसलिए उसके खिलाफ पुरानी दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में हरिद्वार जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया था। पुलिस ने SOG की मदद ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सावन पुत्र श्रवण निवासी खानपुर कला, झिंझाना, शामली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। सावन का साथी विकास पुत्र साधुराम अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,