उत्तराखंड हाई कोर्ट ने जिलाधिकारी और एसपी को दिए सख्त निर्देश, हरिद्वार स्थित 48 स्टोन क्रशरों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटकर बंद करने के आदेश,,,

हरिद्वार: नैनीताल हाई कोर्ट ने हरिद्वार क्षेत्र में संचालित 48 स्टोन क्रेशरों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें तुरंत बंद करने और बिजली पानी का कनेक्शन भी काटने का आदेश जारी किया है, साथ ही एक सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। हाई कोर्ट का यह आदेश पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर जारी किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद क्रेशर मालिकों में खलबली मच गई है। मामले की अगली सुनवाई 12 सितम्बर को होगी।
जस्टिस रविंद्र मैठाणी और जस्टिस पंकज पुरोहित की खंडपीठ के समक्ष पूरे मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार स्थित मातृ सदन की ओर से हरिद्वार में रायवाला से भोगपुर व कुंभ मेला क्षेत्र में गंगा नदी किनारे हो रहे अवैध खनन संबंधी जनहित याचिका दायर की गई थी। मातृ सदन ने आरोप लगाया था कि हरिद्वार में रायवाला से भोगपुर तक नियमों के विरुद्ध अवैध खनन किया जा रहा है और अब कुंभ क्षेत्र में भी खनन किया जाने लगा है। केंद्र सरकार के नेशनल मिशन क्लीन गंगा बोर्ड ने भी कईं बार इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए लेकिन उनकी भी अवहेलना करते हुए स्टोन क्रशरों का संचालन जारी है, जिससे नदी को खतरा पैदा हो गया है। हाई कोर्ट ने कहा कि उनके निर्देशों का पालन न करना कोर्ट के आदेश की अवमानना है कोर्ट ने जिलाधिकारी हरिद्वार और एसएसपी हरिद्वार को 48 स्टोन क्रशरों पर जल विद्युत संयोजन काटने का निर्देश भी दिया है मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,