उत्तराखंड 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद करेंगे सड़कों का निरीक्षण, मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में लाएं तेजी, जल्द गड्ढा मुक्त करने के निर्देश,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि 15 अक्टूबर के बाद वह स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर गड्ढा मुक्त सड़कों की हकीकत देखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बारिश के कारण सड़कों पर हुए गड्ढों को जल्द भरा जाए।
सोमवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सुधारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा करें और संबंधित विभागों व कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तीसरे चरण को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। जनसमस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रशासन जनता के और निकट आ सके।
रोगों की रोकथाम के पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न संक्रामक व जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को अस्पतालों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, आवश्यक दवाओं व चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता का जायजा लेने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल. फैनई, डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ कपिल लाल सहित कई आला अफसर मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड के देहरादून में वन विभाग का बुलडोजर एक्शन, झाझरा रेंज में वन विभाग ने 1015 वर्गमीटर आरक्षित वनभूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त,,,
उत्तराखंड देहरादून में चारधाम हेली सेवा पर बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से उड़ानें शुरू, आगामी 16 दिनों के लिए एडवांस में बुक हुए सभी टिकट,,,,
उत्तराखंड के देहरादून में वन विभाग का बुलडोजर एक्शन, झाझरा रेंज में वन विभाग ने 1015 वर्गमीटर आरक्षित वनभूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त,,,