दिल्ली में प्रशांत विहार स्थित बंसी स्वीट्स के करीब हुआ संदिग्ध धमाका, जांच में जुटी पुलिस की टीमें,,,,

दिल्ली- प्रशांत विहार स्थित बंसी स्वीट्स में संदिग्ध धमाका हुआ है। यह धमाका आज सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को पीसीआर कॉल से मिली है। बताया जा रहा है कि मिठाई दुकान के सामने रेहड़ी वाले के करीब में यह धमाका हुआ है। जिस जगह पर धमाका हुआ है, उससे कुछ कदम पर ही एक स्कूल भी है। इसके अलावा यहीं पर क्राइम ब्रांच का कार्यालय भी है।
प्रशांत विहार में क्राइम ब्रांच के कार्यालय के पास धमाके के बाद पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सफेद पाउडर भी मिला है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
इससे पहले इसी साल अक्टूबर महीने में ही दिल्ली में रोहिणी सेक्टर-14 के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास तेज धमाका हुआ था। उस घटना की जांच दिल्ली पुलिस आतंकी समेत सभी पहलुओं पर कर रही है।
धमाका ऐसा था कि तीन-चार किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और करीब 20 मिनट तक हवा में सफेद धुएं का गुबार फैला रहा। धमाके से आसपास की कई दुकानों, कार्यालयों व कारों के शीशे टूट गए।
धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और साइबर विंग की टीमें पहुंची थीं।

More Stories
देहरादून उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में 16 कार्मिकों को मिली पदोन्नति, त्रिभुवन सिंह रावत को बनाया महाप्रबंधक,,,,
उत्तराखंड टिहरी में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा आने से 10 घंटे बंद रहने के बाद अब बहाल हुआ यातायात,,,,
उत्तराखंड में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घोटाले के विजिलेंस केस का देहरादून CBI कोर्ट में हुआ ट्रांसफर, अवैध कटान और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लगे गंभीर आरोप,,,