देश दुनिया, भारत-मॉरीशस संबंध नई ऊंचाइयों पर, मॉरीशस के प्रधानमंत्री Dr. N Ramgoolam ने उत्तराखंड दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री को जताया आभार,,,

देहरादून- देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री Dr. Navin Ramgoolam का स्वागत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक विशेष अवसर रहा। अपने उत्तराखंड प्रवास के समापन पर उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रस्थान से पूर्व मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद तथा प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए गए।

डॉ. रामगूलाम ने उत्तराखंड की गरिमामयी अतिथि देवो भवः परंपरा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और गहन आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक समृद्धि को निकटता से अनुभव किया।

यह दौरा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि और सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाता है।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक तथा राजनयिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

More Stories
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,