देहरादून उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में 16 कार्मिकों को मिली पदोन्नति, त्रिभुवन सिंह रावत को बनाया महाप्रबंधक,,,,

देहरादून: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कार्मिकों का इंतजार खत्म हो गया। सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद यूसीएफ के 16 अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए। सभी ने नए पदों पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।
यूसीएफ में 16 कार्मिकों की हुई पदोन्नति
यूसीएफ के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल की ओर से जारी आदेश के अनुसार त्रिभुवन सिंह रावत को महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति दी गई है, जबकि त्रिलोचन पाठक को वरिष्ठ प्रबंधक बनाया गया है। इसके अलावा प्रेम हरबोला, सुमन पांडे, सतीश पुरोहित, सुशील तिवारी व सोनी सिंह को प्रबंधक पद पर पदोन्नत किया गया है।
त्रिभुवन सिंह रावत को बनाया महाप्रबंधक
सुनीता टम्टा, भोला जोशी, हरिश्चंद्र कांडपाल व संजय आर्य को वरिष्ठ सहायक और अंसार अहमद, तरुण चौहान, प्रियंक तिवारी, महिपाल सिंह व भूपेंद्र सिंह बोरा को सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
मंगलवार को नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के दौरान सभी ने मिष्ठान्न खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सहकारिता मंत्री डा. रावत, निबंधक सहकारी समितियां डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, यूसीएफ की प्रशासक ईरा उप्रेती व प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल के प्रति आभार जताया।

More Stories
उत्तराखंड टिहरी में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा आने से 10 घंटे बंद रहने के बाद अब बहाल हुआ यातायात,,,,
उत्तराखंड में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घोटाले के विजिलेंस केस का देहरादून CBI कोर्ट में हुआ ट्रांसफर, अवैध कटान और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लगे गंभीर आरोप,,,
उत्तराखंड ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त तक स्थापित होंगी ‘पंचवटी वाटिकाएं’, डॉ. पराग मधुकर धकाते ने जारी किए निर्देश,,,