October 12, 2026

देहरादून में सामने आई शर्मनाक करतूत, युवती का अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास करने वाले युवक की हिंदू संगठन की महिलाओं ने की जमकर धुनाई,,,,

देहरादून में सामने आई शर्मनाक करतूत, युवती का अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास करने वाले युवक की हिंदू संगठन की महिलाओं ने जमकर की धुनाई,,,,

​देहरादून: राजधानी के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक किराए के मकान में रहने वाले युवक पर पड़ोस की ही एक युवती का नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

​🔴 बाथरूम की खिड़की से ताक-झांक का आरोप

​पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 28 जून की है। पीड़िता अपने घर के बाथरूम में नहाने गई थी, तभी पड़ोस में किराए पर रहने वाले एक विशेष समुदाय के युवक ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने की कोशिश की। इसी दौरान युवती की नजर आरोपी के मोबाइल पर पड़ गई। सतर्कता दिखाते हुए युवती ने तुरंत शोर मचा दिया। खुद को घिरता देख आरोपी युवक मौके से रफूचक्कर हो गया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत वहां इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई।

​🔴 हिंदू संगठन की महिलाओं का फूटा गुस्सा

​घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी युवक को ढूंढ निकाला और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर अच्छा-खासा हंगामा होने के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए क्षेत्र में किराएदारों के उचित पुलिस वेरिफिकेशन की मांग उठाई है।

​🔴 पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

​पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​”पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा को सौंपी गई है, ताकि निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जा सके।”- विनोद गुसाई, प्रभारी, कोतवाली पटेल नगर

 

​पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may have missed

Share