August 26, 2026

रुड़की के प्रतिष्ठित कॉलेज के अभ्यर्थियों का डाटा हुआ लीक

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड के 1.79 लाख छात्रों का डेटा हुआ उजागर, IIT रुड़की ने तकनीकी चूक मानकर तुरंत सुधारा

खबर (News Text):

एनटीए (NTA) और सीबीएसई (CBSE) के बाद अब देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा ‘जेईई एडवांस्ड’ का आयोजन करने वाले संस्थान आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जेईई एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट पोर्टल के पब्लिक क्लाउड स्टोरेज में एक तकनीकी गड़बड़ी (Misconfiguration) के कारण लगभग 1.79 लाख छात्रों के रिजल्ट रिकॉर्ड और 1.87 लाख एडमिट कार्ड बिना किसी पासवर्ड या ऑथेंटिकेशन के खुले में उपलब्ध हो गए थे। इसमें छात्रों के नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं। हालांकि, मामला सामने आते ही आईआईटी रुड़की ने अपनी गलती स्वीकार की और सुरक्षा खामी को तुरंत दुरुस्त कर दिया।

You may have missed

Share