October 19, 2026

हरिद्वार ज्वालापुर श्री रामलीला समिति में रामेश्वर पूजन और रावण-अंगद संवाद का भव्य मंचन, अतिथियों ने की प्रभु श्रीराम की आरती,,,

हरिद्वार ज्वालापुर श्री रामलीला समिति में रामेश्वर पूजन और रावण-अंगद संवाद का भव्य मंचन, अतिथियों ने की प्रभु श्रीराम की आरती,,,

​हरिद्वार। मोहल्ला लक्कड़हारान, ज्वालापुर स्थित श्री रामलीला समिति (रजि.) के 120वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रामलीला महोत्सव में रविवार को कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रसंगों का सजीव एवं भावपूर्ण मंचन किया गया।

रंगमंच पर रामेश्वर पूजन, अंगद-निकुम्भ संवाद और रावण-अंगद संवाद के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेषकर रावण की सभा में अंगद के पांव जमाने और नीतिगत संवाद के प्रसंग को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

​🟢 विशिष्ट अतिथियों ने की प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की आरती

​कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और भ्राता लक्ष्मण की आरती व पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर भागवताचार्य पंडित अवधेश नारायण मिश्रा, श्री गंगा सभा हरिद्वार के आय-व्यय निरीक्षक अखिलेश शिवपुरी, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, दलपति पुनीत त्रिपाठी के साथ सुरेंद्र चाकलान, कमलकांत दलाल, सचिन गौतम, अभिनंदन गुप्ता, उदित वशिष्ठ (ख्यालीके) और विशाल दीनानाथके बतौर अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आरती कर प्रभु का आशीर्वाद लिया और समिति के दीर्घकालीन सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

​🟢 समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय उपस्थिति

​कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान समिति के—

  • ​संरक्षक: राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, अनिल सिखौला
  • ​अध्यक्ष: नितिन अधिकारी
  • ​मंत्री: प्रदीप पत्थरवाले
  • ​निर्देशक: दुष्यंत कुएंपेवाले
  • ​संयोजक: मधुसूदन हेम्मनके
  • ​कोषाध्यक्ष: शोभित खेड़ेवाले
  • ​प्रबंधक: उदित वशिष्ठ
  • ​स्वागत मंत्री: सत्यम अधिकारी

​इसके अतिरिक्त प्रवीण खेड़ेवाले, आशुतोष चक्रपाणि, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौल, गौरव चक्रपाणि, तन्मय सरदार, शशांक सिखौला विनीत सिखौला, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविंद मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला और विश्वम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

Share