उत्तराखंड, प्रदेश में हुआ ट्रांसफर एक्ट में बड़ा बदलाव अब सुगम से सुगम में भी हो सकेगा ट्रांसफर,,,

देहरादून: सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 में एक नियम को बदल दिया गया है। तबादला एक्ट में संशोधन के बाद कर्मचारियों को इस का लाभ मिलेगा। इसकी कर्मचारी लंबे समय से मांग भी कर रहे थे।
संशोधन के बाद अब तबादला एक्ट के तहत सुगम से सुगम में भी पारस्परिक तबादले किए जा सकेंगे, लेकिन कार्मिकों की वर्तमान सुगम की सेवा अवधि पारस्परिक स्थानांतरण के बाद तैनाती स्थल से जोड़ी जाएगी।
तबादला एक्ट के तहत अब तक केवल सुगम से दुर्गम, दुर्गम से सुगम और दुर्गम क्षेत्र से दुर्गम क्षेत्र में पारस्परिक तबादलों की व्यवस्था थी, लेकिन कर्मचारियों की मांग पर शासन की ओर से तबादला एक्ट में संशोधन करते हुए सुगम क्षेत्र से सुगम क्षेत्र में पारस्परिक तबादलों को मंजूरी दे दी गई है।
सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि तबादला एक्ट के तहत सुगम से सुगम में भी पारस्परिक तबादले किए जा सकेंगे, लेकिन कार्मिकों की वर्तमान सुगम की सेवा अवधि पारस्परिक स्थानांतरण के बाद तैनाती स्थल से जोड़ी जाएगी। दोनों स्थानों को जोड़कर कुल चार साल की सेवा होने के बाद कार्मिक स्थानांतरण अधिनियम की धारा 7 (क) की श्रेणी में माने जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड मौसम और भूस्खलन के खतरे के चलते रुद्रप्रयाग के श्री मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अस्थायी रूप से अगले आदेश तक स्थगित,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 08/08/2026
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,