कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली से फाइनल किए उम्मीदवारों के नाम, राहुल गांधी रायबरेली से और अमेठी से लड़ेंगे यह चुनाव,,,,,

देहरादून: राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। लंबे इंतजार और सस्पेंस के बाद कांग्रेस ने रायबरेली के साथ ही अमेठी सीट पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी पहली बार रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2004 से 2019 तक राहुल ने लगातार अमेठी से चुनाव लड़ा। 2019 में राहुल अमेठी से हार गए थे।

इस बार सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ी है और अब राहुल गांधी उनकी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। राहुल का मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से है।
राहुल गांधी आज ही नामांकन करेंगे। वहीं अमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा को टिकट दिया है उनका मुकाबला स्मृति ईरानी से होगा। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी परिवार के किसी सदस्य को अमेठी से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन गांधी परिवार से कोई भी लड़ने को राजी नहीं हुआ।
इसीलिए केएल शर्मा को उतारा गया है। अब बड़ा सवाल है कि क्या केएल शर्मा अमेठी में स्मृति ईरानी को हरा पाएंगे। रायबरेली में भी इस बार कांग्रेस के लिए समीकरण इतने आसान नहीं बताए जा रहे यानी राहुल गांधी के सामने भी बड़ी चुनौती होगी
The post कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली से फाइनल किए उम्मीदवारों के नाम, राहुल गांधी रायबरेली से और अमेठी से लड़ेंगे यह चुनाव,,,,, appeared first on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की हालत पर की सुनवाई, 250 करोड़ के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित,,,,,
उत्तराखंड धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा की लाखों की धोखाधड़ी मे ₹50,000 के ईनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस CID ने मुम्बई से किया गिरफ्तार,,,
उत्तराखण्ड मे 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण योजनाओं हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने दी 1700 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी,,