उत्तराखंड में आज साढ़े 12 बजे धामी कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला…..
देहरादून: आज 12:30 पर उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है बैठक में विधानसभा सत्र में रखे जाने वाले अनुपूरक बजट पर भी मोहर लगेगी राज्य आंदोलनकारी को 10% क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है आयुष नीति सर्विस सेक्टर पॉलिसी श्रम और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई विषय कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे क्योंकि सत्र आहूत हो गया है इसलिए कैबिनेट की ब्रीफिंग नहीं होगी
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश हो सकता है। 1 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।
दैनिक वेतन कर्मी महिलाओं को भी मातृत्व अवकाश देने पर सरकार कर रही विचार। संविदा व आउटसोर्स से कार्यरत महिलाओं व एकल पुरूषों को भी बाल दत्तक ग्रहण अवकाश तथा बाल देखभाल अवकाश देने पर भी सरकार बना रही मन।
संविदा कर्मियों के लिए पितृत्व अवकाश पर भी वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन। वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा व आउटसोर्स पुरूष कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश देने पर सरकार ने मन बनाया है। इसमें राजकीय कर्मियों की तरह ही 15 दिन का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में करेंगे विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का अवलोकन,,,,
उत्तराखंड राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण के सकारात्मक आंकड़े हमारे सतत विकास और सुशासन के प्रयासों का परिणाम – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड में 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) बढ़कर पहुंचा रुपए 3,81,889 करोड़- आर. मीनाक्षी सुन्दरम