अब उत्तराखंड में ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खबर, ये ट्रेने 23 सितंबर तक रद्द…..
देहरादून: उत्तराखंड में ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए खबर है। मुरादाबाद- सहारनपुर रेल खंड में चकराजमल स्टेशन में निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रनों निरस्त किया गया है।
ऐसे में हल्द्वानी काठगोदाम, देहरादून और ऋषिकेश से ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। भारतीय रेलवे ने मुरादाबाद- सहारनपुर रेल खंड में चकराजमल स्टेशन पर चल रहे मरम्मत के कार्य को देखते हुए देहरादून से काठगोदाम तक चलने वाली नैनी दून एक्सप्रेस के साथ ही ऋषिकेश से चंदौसी के लिए चलने वाली ट्रेन को रद्द किया है।
भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नैनी दून एक्सप्रेस का संचालन 20 से 23 सितंबर तक बंद रहेगा। जबकि ऋषिकेश से चंदौसी के लिए चलने वाली ऋषिकेश- चंदौसी ट्रेन 19 से 23 सितंबर को सेवा नहीं देगी।
वहीं चंदौसी से ऋषिकेश के लिए चलने वाली ट्रेन का संचालन 20 से 24 सितंबर तक बंद रहेगा। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया है कि रेलवे स्टेशन में मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


More Stories
उत्तराखंड धामी कैबिनेट में किसानों की आमदनी बढ़ाने को कार्बन क्रेडिट की तैयारी अनुपूरक बजट में ₹70 करोड़ का रखा प्रविधान,,,,
उत्तराखंड करवा चौथ पर धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, धामी ने राज्य की महिला कर्मचारियों के लिए किया अवकाश घोषित,,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच चल रहा है ‘चोर-सिपाही’ का खेल, प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद फिर से यथावत सजीं दुकानें,,,