उत्तराखंड में नहीं चलेंगे पुराने डीजल वाहन, प्रदेश सरकार देहरादून में कर रही है यह तैयारी,,,,,

देहरादून: राजधानी देहरादून को पुराने डीजल वाहनों को हटाकर पर्यावरण फ्रैंडली वाहनों को यातायात व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। स्वच्छ ईंधन से चलने वाले वाहनों की नीति के तहत ही इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। देहरादून के आरटीओ सुनील शर्मा ने कहा कि दून में इस योजना को शुरू किया गया है।
आपको बता दें कि सरकार की योजना साल 2027 तक डीजल से चलने वाले सभी पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़क से बाहर करने की है। इसके साथ ही लोगों को अच्छे संसाधन मुहैया कराया जा रहा है।
आपको बता दें कि देहरादून में शहरी क्षेत्र में सिटी बस सर्विस के तहत 170 बसें चल रही हैं। विभिन्न रूटों पर डीजल चालित विक्रम की संख्या 470 के करीब है। केंद्र की स्क्रैप पॉलिसी के तहत 15 साल से अधिक पुराने डीजल वाहन को नहीं चलाया जा सकता है।

More Stories
उत्तराखंड बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी जेपी कंपनी का सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, दान पात्र से पैसे और आभूषण चुराकर बनाता था उनकी फोटो,,,
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नई प्रदेश कार्यकारिणी और पांच नई समितियों का गठन, गोदावरी थपलियाल को मिली अहम ज़िम्मेदारी,,,
उत्तराखंड मौसम और भूस्खलन के खतरे के चलते रुद्रप्रयाग के श्री मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अस्थायी रूप से अगले आदेश तक स्थगित,,,