देहरादून के कॉलेजों में घूम रही थी संदिग्ध कैब, सप्लाई कर रहे थे प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट तीन लोग गिरफ़्तार,,,,,

देहरादून – देहरादून मे कैब से प्रतिबंधित कैप्सूल व टैबलेट सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसारलोकसभा चुनाव को लेकर सभी अंतरराज्यीय अंतर्जनपदीय सीमाओं और आंतरिक बैरियरों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान एक कैब से प्रतिबंधित कैप्सूल व टेबलेट सप्लाई करने वाले तीन आरोपितों को क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरोपितो के पास से 774 प्रतिबंधित कैप्सूल व टैबलेट के अलावा 95,000 रुपए नगद बरामद किए गए पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कैप्सूल व टैबलेट छुटमलपुर से लेकर आते हैं और देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचते हैं | तीनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

More Stories
उत्तराखंड रुद्रपुर के नामी चिकित्सक और कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 12 गाड़ियों के काफिले के साथ सुबह 6 बजे पहुंची टीम देर शाम तक खंगाले गए दस्तावेज,,,
हरिद्वार रवासन नदी पर ₹9.12 करोड़ की लागत से बनेगा 250 मीटर लंबा पैदल स्टील ट्रस पुल, शासनादेश जारी, आंदोलन का असर जल्द होगा शिलान्यास- अनुपमा रावत
उत्तराखंड डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने प्रदेश के नए राज्यपाल,आयुर्वेद व होम्योपैथी चिकित्सा के माहिर और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे हैं डॉ. बिसेन,,,