उत्तराखंड में डेंगू मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन की जारी ….
देहरादून: उत्तराखंड में अब डेंगू मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन की जारी। प्रदेश में संचालित 59 ब्लड बैंकों के साथ समन्वय बनाने के लिए जिला क्षय अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में किया गया नामित। सरकारी व निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 30 प्रतिशत आइसोलेशन बेड आरक्षित किए जाएं। शहरी निकायों में माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग की जाए।
प्रत्येक क्षेत्र में सप्ताह में कम से कम एक बार फॉगिंग के साथ स्वच्छता अभियान के दिए गए निर्देश। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाए। आशाओं के माध्यम से सघन अभियान चलाए जाएं। सफाई अभियान चलाने तथा कूड़ा उठान की गाड़ियों से जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के दिये गए निर्देश। लार्वा साइडल का छिड़काव की रिपोर्ट प्रतिदिन कंट्रोल रूम को भेजने के नगर आयुक्त को दिए गए निर्देश।


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,