उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे युवाओं का 50% किराया माफ, ऐसे ले सकते हैं योजना का लाभ….
देहरादून: उत्तराखंड में अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराये में छूट मिलेगी। शासन से इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार को परिवहन निगम ने इसका आदेश जारी कर दिया।
निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, किसी भी भर्ती की मुख्य परीक्षा, एकल परीक्षा या इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड के आधार पर यात्रा का अवसर दिया जाएगा।
लाभ लेने वाले का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। दूसरे राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड के युवाओं को राज्य में परीक्षा देने आने के लिए इस सुविधा का लाभ मिलेगा।


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,