उत्तराखंड में होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक अब इस तारीख को होगी….
देहरादून: उत्तराखंड में होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की तारीख एक बार फिर बदल गई है. फिलहाल बैठक के लिए 7 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. परिषद की यह बैठक नरेंद्र नगर में आयोजित होना प्रस्तावित है।
बता दें की मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं उत्तराखंड मे होनी है इससे पहले उत्तराखंड में होने वाली इस बैठक की तारीख दो बार बदली जा चुकी है. परिषद की बैठक पहले 15 जुलाई को निश्चित थी, इसके बाद बैठक सितंबर महीने में प्रस्तावित की गई, लेकिन अब एक बार फिर बैठक का समय आगे बढ़ते हुए 7 अक्टूबर का दिन तय किया गया है।
इससे पहले राज्य में बारिश और आपदा की स्थितियों को देखते हुए बैठक को स्थगित किया गया था. उत्तराखंड के लिए ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण है. खास बात यह है कि यह बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत केंद्र सरकार के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे…इस बैठक में करीब 3 दर्जन मुद्दों पर चर्चा होगी।


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,