उत्तराखंड में राजधानी के इस पहाड़ी इलाके मे हुई भयंकर बर्फबारी, बर्फबारी के बाद देखिए मौसम का बेहतरीन नजारा,,,,
देहरादून :अब एक बार फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरु हो गया है। क्षेत्र का मौसम खामोश था लेकिन ऐसा मिजाज बदला कि पर्यटन स्थल नगरी चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हो गयी। वहीं दूसरी ओर अन्य इलाकों में बारिश भी होती रही।
बर्फबारी देख कर लोग खुशी से झूम उठे।उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब एक बार फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरु हो गया है। क्षेत्र के ऊंचाई वाले लोखंडी क्षेत्र में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिसके चलते यहां का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस होने से ठंड में इजाफा हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय व बाहरी पर्यटकों ने बर्फ गिरने का आनंद उठाया।
खुशी में नाच कर वीडियो व फोटोग्राफी की। लोग बर्फबारी का आनंद उठाते नजर आए। चकराता के लोखंडी क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही जौनसार बावर के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हुई। जिस तरह का मौसम का मिजाज है, उससे लगता है कि पर्यटन स्थल चकराता छावनी बाजार भी जल्द ही बर्फ की सफेद चादर ओढ़ लेगा।

More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,