उत्तराखंड में 5 से 12 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगी ऋषिकेश से चलने वाली यह ट्रेनें, क्या है कारण,,,,,
देहरादून: मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉकिंग व इंटर लाकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच चलने वाली हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल (अनारक्षित) पांच से 12 दिसंबर तक रद्द रहेंगी।
जबकि कुछ ट्रेनों को हरिद्वार व कुछ को योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन से चलाया जाएगा। यात्रियों को परेशानी उढ़ानी पड़ सकती है।मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉकिंग व इंटर लाकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच चलने वाली हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल (अनारक्षित) पांच से 12 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। जबकि कुछ ट्रेनों को हरिद्वार व कुछ को योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन से चलाया जाएगा।मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पांच से 12 दिसंबर तक प्री इंटर लाकिंग व इंटर लाकिंग के लिए ट्रैफिक ब्लाक किया गया है। जिसके तहत गाड़ी संख्या 04361-62 हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल और 04363-64 हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल पांच से 12 दिसंबर तक रद रहेंगी।
जबकि 04360-59 ऋषिकेश-चंदौसी एक्सप्रेस ऋषिकेश की जगह हरिद्वार तक चलेगी। ये ट्रेनें हुई लेट।
इसके अलावा ऋषिकेश-श्री गंगानगर, ऋषिकेश-श्री माता वैष्णो देवी कटरा व ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। बताया कि 12 दिसंबर को चंदौसी ऋषिकेश एक्सप्रेस को दो घंटे की देरी और ऋषिकेश-हरिद्वार एक्सप्रेस स्पेशल को 30 मिनट की देरी से संचालित किया जाएगा।इंटरलॉकिंग के चलते हो रही है समस्या।
लखनऊ मंडल के पटरंगा, रौजगांव व रुदौली रेलखंड पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ मार्ग से संचालित होगी।


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,