उत्तराखंड मुख्य सचिव ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक को ग्रीन बिल्डिंग में बदलने हेतु दिए निर्देश,,,,,

देहरादून- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून के हॉस्टल ब्लॉक को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में अध्ययनरत यूजी, इन्टर्न एवं सीनियर रेजीडेन्ट छात्र-छात्राओं हेतु हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण कार्यो की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग तथा कार्यदायी संस्था ब्रिज एण्ड रूफ को इस प्रोजेक्ट को ऊर्जा सक्षमता, रेन वाटर हार्वेस्टिग की सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए हैं।
इस सम्बन्ध में सचिव स्वास्थ्य ने जानकारी दी कि इस हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण से छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी। भवन निर्माण हेतु कॉलेज परिसर में 3.62 एकड़ भूमि पूर्व से उपलब्ध है। इस प्रोजेक्ट को 24 माह में पूरा कर लिया जाएगा। 7697 लाख रूपये लागत की इस योजना का वित्त पोषण राज्य सेक्ट के तहत प्रस्तावित है।
बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,