जम्मू पूंछ आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए हुए शहीदों के पार्थिव शरीर पहुचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि,,,,,,

जम्मू- जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के दो वीर सपूत पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। का शव सोमवार को उत्तराखंड लाया गया। शहीदों गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को सेना के विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। यहां सेना ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, सीएम धामी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद दोनों के शहीदों के पार्थिव शरीरों को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर के लिए रवाना किया गया।
बता दें कि बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर शहीद हो गए थे। इनमें पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह थे। पहले शहीदों के पार्थिव शरीर को दो दिन पहले उत्तराखंड लाया जाना था, लेकिन कई कारणों से नहीं लाया जा सका।

More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,