October 12, 2026

उत्तराखंड चुनावी उथल-पुथल हरक सिंह रावत की पुत्रवधू ने छोड़ा कांग्रेस का दामन,,,,,

 

उत्तराखंड चुनावी उथल-पुथल हरक सिंह रावत की पुत्रवधू ने छोड़ा कांग्रेस का दामन,,,,,

देहरादूनः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर सबको चौंका दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कांग्रेस के लैंसडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं अनुकृति को कांग्रेस का भविष्य माना जाता था। कांग्रेस की इस युवा तेज तर्रार नेता की इस्तीफे से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। माना जा रहा है कि अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

मिस इंडिया रहीं अनुकृति की छवि युवाओं और महिलाओं में काफी अच्छी रही है।अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं। मिस इंडिया अनुकृति पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने देहरादून, लैंसडौन पौड़ी क्षेत्र की करीब दस हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

You may have missed

Share