उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अधिकारियों के दायित्व में किया बड़ा बदलाव। लिस्ट जारी,,,,,,

देहरादून : शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव कर IAS अधिकारियों के दायित्व बदल दिए हैं। सचिव IAS दीपेन्द्र चौधरी से कृषि व कृषक कल्याण का प्रभार हटाकर सचिव विनोद कुमार सुमन को दे दिया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सुमन से सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन व प्रोटोकॉल हटा दिया गया है। ये सभी प्रभार सचिव दीपेंद्र चौधरी संभालेंगे ।
कुल छह अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम अपने सभी दायित्वों के साथ उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (UI IDB) के प्रबंध निदेशक प्रभार भी देखेंगे। अपर सचिव विनीत कुमार अपने दायित्वों के साथ अब ITDA व निदेशक यूसैक का अतिरिक्त प्रभार भी सभालेंगे। ये दायित्व नितिका खंडेवाल के पास थे, जो अभी मातृत्व अवकाश पर हैं। अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान से निदेशक उद्यान का प्रभार हटा दिया गया है। श्रमायुक्त दीप्ति सिंह को निदेशक उद्यान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


More Stories
उत्तराखंड में धामी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 16 करोड़ की लागत से बने नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त होने पर अभियंता निलंबित,,,
उत्तराखंड बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी जेपी कंपनी का सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, दान पात्र से पैसे और आभूषण चुराकर बनाता था उनकी फोटो,,,
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नई प्रदेश कार्यकारिणी और पांच नई समितियों का गठन, गोदावरी थपलियाल को मिली अहम ज़िम्मेदारी,,,