उत्तराखंड मौसम अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए जारी किया अपडेट,,,,

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तराखंड के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है।जिसमें मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के द्वारा बताया गया कि आने वाले 5 से 7 दिनों में उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने वाला है,
कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी देखने को मिल सकती है, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहने के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जो 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक है, वहीं पहाड़ों पर 2 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर 18 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान बना हुआ है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है।

More Stories
उत्तराखंड बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी जेपी कंपनी का सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, दान पात्र से पैसे और आभूषण चुराकर बनाता था उनकी फोटो,,,
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नई प्रदेश कार्यकारिणी और पांच नई समितियों का गठन, गोदावरी थपलियाल को मिली अहम ज़िम्मेदारी,,,
उत्तराखंड मौसम और भूस्खलन के खतरे के चलते रुद्रप्रयाग के श्री मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अस्थायी रूप से अगले आदेश तक स्थगित,,,