अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार, एक यात्री मिला जीवित,,,,

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया। यह बोइंग विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही एयरपोर्ट से सटे मेघानीनगर इलाके में हादसा का शिकार हुआ। प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे।
“अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद मेघानीनगर इलाके में यह हादसा हुआ है। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 242 लोग थे सवार”
विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। जहाज के मलवे में एक व्यक्ति जीवित मिलने से और यात्रियों के जीवित मिलने की जगी उम्मीद।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,