उत्तराखंड अमृतपुर में भूस्खलन से हुई भारी तबाही, सिंचाई गूल और पेयजल लाइन टूटने से संकट में फंसे ग्रामीण,,,,

हल्द्वानी। अमृतपुर क्षेत्र में भारी भूस्खलन के कारण सिंचाई गूल का लगभग 30 मीटर हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बह गया है। इस प्राकृतिक आपदा से करीब 50 नाली उपजाऊ कृषि भूमि की सिंचाई ठप हो गई है, जिससे स्थानीय किसानों की फसलें संकट में पड़ गई हैं। इसके अलावा, गूल के ऊपर से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मुख्य पेयजल लाइन भी टूट गई है, जिसके चलते ग्रामीणों के समक्ष गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
समय पर खेतों तक पानी न पहुंच पाने के कारण किसानों को अपनी फसलों के सूखने की चिंता सताने लगी है। हालात यह हैं कि किसानों को अब अपनी फसलों को बचाने के लिए निजी साधनों का सहारा लेने और अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाने पर मजबूर होना पड़ सकता है। वहीं, घरों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से महिलाओं और ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी ढोने को विवश होना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश रावत ने जानकारी दी है कि बारिश का क्रम थमते ही गूल पर अस्थायी व्यवस्था कर पानी सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर पाइपलाइन बिछाकर फौरी तौर पर सिंचाई और पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसके साथ ही, इस पूरी क्षति का निरीक्षण कर जल्द ही स्थायी मरम्मत की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड HRDA ने की सख्त कार्रवाई, ऐतिहासिक अमेरिकन आश्रम में अवैध निर्माण पर दिया 3 दिन का अल्टीमेटम,,,,
उत्तराखंड HRDA ने की सख्त कार्रवाई, ऐतिहासिक अमेरिकन आश्रम में अवैध निर्माण पर दिया 3 दिन का अल्टीमेटम,,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी में नए हाईकोर्ट भवन के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 30 हेक्टेयर वनभूमि के हस्तांतरण के लिए परिवेश पोर्टल पर आवेदन,,,