August 12, 2026

उत्तराखंड ऋषिकेश के शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय मे स्वास्थ्य मंत्री ने औचक निरीक्षण कर दिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश,,,

उत्तराखंड ऋषिकेश के शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय मे स्वास्थ्य मंत्री ने औचक निरीक्षण कर दिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश,,,

ऋषिकेश। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार को ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य सामान्य व्यवस्थाओं का भी गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि मरीजों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सुबोध उनियाल ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्यत्र रेफर किया जाता है, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य के साथ सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर और प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

You may have missed

Share