August 12, 2026

उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, पांच पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओ के साथ बिजली गिरने की चेतावनी,,,,

उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, पांच पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओ के साथ बिजली गिरने की चेतावनी,,,,


देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। खासतौर पर चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने इन जिलों में बिजली चमकने और तेज तूफानी हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। संभावित खतरे को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से खुले स्थानों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वहीं राज्य के मैदानी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। हालांकि तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अप्रैल तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है। साथ ही खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

You may have missed

Share