उत्तराखंड ऋषिकेश गंगा में जलस्तर घटने के बाद दोबारा शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, लंबे सप्ताहांत पर उमड़ेगी पर्यटकों की भारी भीड़,,,

ऋषिकेश। गंगा का जलस्तर सामान्य होने और मौसम के साफ होते ही तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार से रिवर राफ्टिंग गतिविधियां दोबारा शुरू हो गई हैं। भारी बारिश और नदी का जलस्तर चेतावनी निशान पार करने के चलते 26 सितंबर को प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से राफ्टिंग पर अस्थायी रोक लगा दी थी। जलस्तर में गिरावट आने के बाद मंगलवार को पहले ही दिन 1,433 साहसिक पर्यटकों ने गंगा की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच उठाया।
मौसम की मार से दो दिन बाद ही रोकनी पड़ी थी गतिविधि

ऋषिकेश में प्रतिवर्ष सितंबर से जून तक राफ्टिंग सत्र संचालित होता है। इस वर्ष 24 सितंबर को राफ्टिंग सत्र का औपचारिक शुभारंभ हुआ था, लेकिन महज दो दिन बाद 26 सितंबर को लगातार वर्षा और मौसम विभाग के अलर्ट के चलते दोपहर बाद इसे बंद करना पड़ा था। रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया था, जिससे पिछले सप्ताहांत करीब दो हजार पर्यटकों को बिना राफ्टिंग किए मायूस होकर लौटना पड़ा था।
लंबे वीकेंड से कारोबारियों को बड़ी उम्मीदें

राफ्टिंग दोबारा शुरू होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। आने वाले सप्ताहांत पर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण तीन दिनों का ‘लॉन्ग वीकेंड’ बन रहा है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के ऋषिकेश पहुंचने की संभावना है।
”मंगलवार को जलस्तर सामान्य होने के बाद राफ्टिंग शुरू की गई, जिसमें पहले दिन 1,433 पर्यटकों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है।”- एस.एस. राणा, जिला साहसिक खेल अधिकारी, टिहरी

”आगामी लंबे सप्ताहांत को देखते हुए कैंपों और राफ्टिंग के लिए एडवांस बुकिंग मिल रही हैं। उम्मीद है कि इस वीकेंड भारी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे, जिससे पिछले हफ्ते हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी।”- धर्मेंद्र नेगी, अध्यक्ष, राफ्टिंग एसोसिएशन

More Stories
उत्तराखंड दो दशक का लंबा इंतजार, 156 करोड़ रुपये से धरातल पर उतरी योजना, PM के संभावित उत्तराखंड दौरे पर उद्घाटन की तैयारी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत,,,
उत्तराखंड दो दशक का लंबा इंतजार, 156 करोड़ रुपये से धरातल पर उतरी योजना, PM मोदी के संभावित दौरे पर उद्घाटन की तैयारी; जाम से मिलेगी बड़ी राहत,,,
हवा में अपनी जान बचाने के लिए लड़ रहा था, पर दूसरों को मरने नहीं दे सकता था’, घायल कैप्टन स्मित मच्छार ने पीएम मोदी से साझा किया दर्दनाक मंजर,,,,