August 22, 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सजेगा फोटोग्राफी का महाकुंभ, 19 व 20 सितंबर को होगा तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर का आगाज़,,,,

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सजेगा फोटोग्राफी का महाकुंभ, 19 व 20 सितंबर को होगा तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर का आगाज़,,,,

देहरादून: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों व पेशेवरों के लिए शहर में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। कारगी चौक स्थित नीरजा ग्रीन में 19 व 20 सितंबर को तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर का आयोजन किया जाएगा, जहां कैमरा तकनीक और आधुनिक डिजिटल उपकरणों का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

​गुरुवार को प्रेस क्लब सभागार में देवभूमि फोटोग्राफर्स की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम संयोजक नितेश अग्रवाल ‘बंटी’ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फेयर के जरिए फोटोग्राफी जगत से जुड़े लोगों को कला, तकनीक और व्यवसाय का एक बेहतरीन मंच प्राप्त होगा।

🟢 यह रहेंगे कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण

  • नवीनतम तकनीकों का दीदार: लेंस के जरिए प्रकृति और संस्कृति को संजोने वाले फोटोग्राफर्स को आधुनिक कैमरे, उन्नत लेंस और लेटेस्ट कंप्यूटर तकनीकों को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा।
  • प्रमुख कंपनियों की प्रदर्शनी: कैमरा इंडस्ट्री, स्टोरेज, सॉफ्टवेयर, प्रिंटिंग और तकनीकी उपकरणों से जुड़ी कई नामी कंपनियां फेयर में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।
  • विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: मास कम्युनिकेशन, फोटोग्राफी और मीडिया से जुड़े छात्र-छात्राएं व विशेषज्ञ कार्यक्रम में शिरकत कर अपने अनुभव साझा करेंगे।

🟢 गढ़वाल मंडल की सभी एसोसिएशन का सहयोग

​इस आयोजन में उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल की सभी फोटोग्राफर्स एसोसिएशन पूरा सहयोग प्रदान कर रही हैं। प्रेसवार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया।

​इस अवसर पर विकास कपूर, डीपीए अध्यक्ष बीरेंद्र रावत, डीपीडब्ल्यूएस अध्यक्ष मनीष शर्मा, फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष अजय लाल, भूमेश भारती, परमीत सिंह खुराना, गौरव नागपाल, राजू पुसोला और शिवराज ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Share