उत्तराखंड के देहरादून में संडे को क्रिकेट फाइनल मे ग्राउंड पर होंगी बादशाह और नोरा फतेही की परफॉर्मेंस, असुविधा से बचने हेतु देखें ट्रैफिक प्लान,,,,

देहरादून: राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य समापन का साक्षी बनेगा। रविवार शाम टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड का तड़का लगेगा।

समापन समारोह में देश के मशहूर रैप गायक बादशाह और लोकप्रिय अभिनेत्री एवं डांसर नोरा फतेही अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस शो को देखने के लिए टिकट की न्यूनतम कीमत ₹499 रखी गई है, जबकि वीआईपी श्रेणी के पास हजारों रुपये तक के हैं।
पुलिस ने बनाई विशेष कार्ययोजना
UPL के समापन कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष योजना बनाई है। भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक कंट्रोल, पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे यातायात प्लान देखकर ही स्टेडियम पहुंचे, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और भीड़ के दौरान अपने बच्चों व सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
दून में क्रिकेट और ग्लैमर का संगम
UPL का यह फाइनल मुकाबला केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि मनोरंजन के शौकीनों के लिए भी खास होगा। जहां एक ओर मैदान पर खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए पसीना बहाएंगे, वहीं दूसरी ओर मंच पर बादशाह और नोरा फतेही अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,