उत्तराखंड के युवाओ के लिए अच्छी खबर, सहायक लेखाकार के 63 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन से होगे आवेदन,,,,,

देहरादून: भर्ती के लिए पांच अप्रैल से 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में पांच से सात मई के बीच संशोधन कर सकेंगे।
विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 63 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए पांच अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
आयोग के विज्ञापन के मुताबिक, शहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार के 35, सहकारिता में आठ, कारागार प्रशासन में छह, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में तीन, भूतत्व खनिकर्म निदेशालय में एक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में एक, आयुर्वेदिक विभाग में एक, पिटकुल में दो, कार्यालय सहायक तृतीय लेखा के चार, सूचना आयोग में रिकॉर्ड कीपर कम स्टोर कीपर के एक, प्राविधिक शिक्षा परिषद में कैशियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए पांच अप्रैल से 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में पांच से सात मई के बीच संशोधन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा छह जुलाई को प्रस्तावित की गई है। अनारक्षित व ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क होगा।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,