
हरिद्वार: . मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के आदेशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे ऑपरेशन “कालनेमि” के तहत फ़र्ज़ी बाबाओं पर लगातार कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रह रहे तथा तंत्र-मंत्र, जादू-टोने के नाम पर स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशान करने वाले 20 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया।

पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई ने घाट क्षेत्रों में भ्रम फैलाने वाले कथित तांत्रिकों पर बड़ा प्रहार किया है।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन “कालनेमि” आगे भी निरंतर जारी रहेगा और धार्मिक नगरी की सुरक्षा एवं पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,