उत्तराखंड चुनाव के चलते प्रधानमंत्री मोदी का 4 अप्रैल का दौरा टला, अप्रैल में ही नई तारीख जल्द तय होने की संभावना,,,,
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार चुनावी राज्यों में व्यस्त कार्यक्रम के चलते यह दौरा टाल दिया गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री अप्रैल माह में ही नई तारीख पर उत्तराखंड का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे के दौरान देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड परियोजना का उद्घाटन तथा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों का शिलान्यास किया जाना था। इसके अलावा राज्य में कई अन्य विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर देहरादून में बड़ी जनसभा की भी तैयारियां चल रही थीं। गढ़ीकैंट मैदान में प्रस्तावित जनसभा के लिए प्रशासन और पार्टी स्तर पर व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई थीं। हालांकि अब कार्यक्रम स्थगित होने के बाद नई तिथि के अनुसार तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से जल्द ही नई तारीख जारी की जा सकती है। संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में उत्तराखंड आकर विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रस्तावित परियोजनाओं से जुड़ी तैयारियां जारी रखें, ताकि नई तिथि घोषित होते ही कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,