August 19, 2026

उत्तराखंड जाम से निपटने के लिए डायवर्जन प्वाइंट तय, आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छूट, मसूरी जाने वाले इन 12 प्रमुख स्थानों पर रूट प्लान लागू,,,

उत्तराखंड जाम से निपटने के लिए डायवर्जन प्वाइंट तय, आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छूट, मसूरी जाने वाले इन 12 प्रमुख स्थानों पर रूट प्लान लागू,,,

देहरादून। राजधानी देहरादून में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा नया डायवर्जन एवं रूट प्लान जारी किया गया है। नए ट्रैफिक प्लान के तहत मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को अब दिलाराम चौक – ग्रेट वैल्यू – कैनाल रोड – काठ बंगला पुल – सांई मंदिर होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

​यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट और निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

🟢 शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर बनाए गए डायवर्जन प्वाइंट

​यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 12 प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट चिह्नित किए हैं:

  1. ​भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)
  2. ​भानियावाला फ्लाई ओवर
  3. ​डोईवाला थाने से 100 मीटर आगे दूधली रोड
  4. ​कारगी चौक
  5. ​शिमला बाईपास चौक
  6. ​एनेक्सी तिराहा
  7. ​सहस्त्रधारा क्रासिंग
  8. ​साईं मन्दिर, राजपुर रोड
  9. ​दिलाराम चौक
  10. ​ग्रेट वैल्यू तिराहा
  11. ​सांई मन्दिर तिराहा
  12. ​कुठालगेट तिराहा

🟢 ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी एवं महत्वपूर्ण नियम

​यातायात पुलिस द्वारा आम जनता और वाहन चालकों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है:

  • नो पार्किंग में सख्त कार्रवाई: मुख्य मार्ग, सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों (‘नो पार्किंग जोन’) पर वाहन खड़े करने पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा टो (Tow) किया जाएगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
  • वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग: यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।
  • आवश्यक सेवाओं को छूट: एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों को किसी भी स्थिति में रोका या डायवर्ट नहीं किया जाएगा। वहीं पेट्रोल, दूध, गैस और सब्जी जैसे आवश्यक सामान आपूर्ति करने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।
  • धैर्य और नियम पालन: वाहन चालक अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करें और ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
  • सोशल मीडिया अपडेट्स: ट्रैफिक की ताजा जानकारी और पल-पल के अपडेट्स के लिए नागरिक देहरादून पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक फेसबुक व इंस्टाग्राम पेज को फॉलो कर सकते हैं।

You may have missed

Share