July 22, 2026

उत्तराखंड टिहरी में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा आने से 10 घंटे बंद रहने के बाद अब बहाल हुआ यातायात,,,,

उत्तराखंड टिहरी में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा आने से 10 घंटे बंद रहने के बाद अब बहाल हुआ यातायात,,,,

टिहरी: भारी बारिश के चलते दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार देर रात अगलाड़ पुल के समीप मलबा आने से करीब दस घंटे तक बाधित रहा।

मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह लगभग 11 बजे मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

मंगलवार मध्यरात्रि करीब दो बजे अगलाड़ पुल और मसूरी बैंड के बीच खाले पर बने पुल के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया।

इससे यमुना घाटी क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो गया और आवश्यक सेवाएं भी करीब दस घंटे तक ठप रहीं। सूचना मिलने पर जेसीबी से कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 11 बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।

मार्ग खुलते ही फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगलाड़ पुल और मसूरी बैंड के बीच का यह हिस्सा हर मानसून में भारी बारिश के दौरान मलबा आने से बंद हो जाता है।

कार्यदायी संस्था और एनएच विभाग, बड़कोट की ओर से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसका खामियाजा हर बरसात में आम जनता और यात्रियों को भुगतना पड़ता है।

मार्ग बंद होने से फंसे यात्री सुरेंद्र दत्त, अरविंद सिंह, गीता देवी ने बताया कि उन्हें रात करीब दो बजे मार्ग बंद होने की जानकारी मिली। वे छह घंटे से अधिक समय तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।

You may have missed

Share