उत्तराखंड, दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं पर की वार्ता,,,,,

दिल्ली: नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से भेंट कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की।
जेपी नड्डा से टीएचडीसी के सहयोग से निर्माणाधीन टिहरी मेडिकल कॉलेज के तैयार होने पर आवश्यक अनुमतियों हेतु सहायता व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और उसके सुचारू संचालन के लिए भारत सरकार से सहायता का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर चारधाम यात्रा में एम्स के विशेषज्ञों के योगदान और स्नातकोत्तर डॉक्टरों के रेजिडेंसी (DRP) में यात्रा ड्यूटी सम्मिलित करने और पिथौरागढ़ एवं रुद्रपुर स्थित मेडिकल कॉलेज हेतु भारत सरकार के सहयोग हेतु उनका आभार व्यक्त किया। मंत्री से दोनों ही संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (भारत सरकार) से अनुमति हेतु सहयोग का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री से एम्स ऋषिकेश से संचालित होने वाली एयर एंबुलेंस सेवा के विस्तार के साथ ही दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं हेतु अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने एवं आयुष्मान भारत योजना में केंद्रीय अंश में वृद्धि का अनुरोध किया।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,