उत्तराखंड दीवार काटकर दुकान में घुसा चोर, लाखों के मोबाइल साफ, CCTV में कैद हुई घटना,,,,,
रुद्रपुर- प्रदेश मे नहीं थम रही है चोरी की वारदातें दुकान की छत पर चढ़ा और जीने के दरवाजे से सटी दीवार को काटकर अंदर घुस गया चोर। इसके बाद चोर फर्स्ट फ्लोर से होते हुए ग्राउंड फ्लोर में गया। उसने दुकान में रखी 20 हजार की नगदी और 20 से अधिक महंगे मोबाइल चुरा लिए।
रुद्रपुर में बदमाशों से हौसलें बुलंद हैं। देर रात एक मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर चोर ने लाखों रुपये के मोबाइल और नगदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मलिक कालोनी निवासी गौरव मुंजाल की काशीपुर बाइपास पर मोबाइल मंत्रा नाम से दुकान है। शुक्रवार की सुबह वे दुकान पर आए तो सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमे चोरी करता चोर दिखा।
दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसा चोर
सीसीटीवी फुटेज में उसमें साफ दिख रहा है कि रात डेढ़ बजे चोर दुकान की छत पर चढ़ा और जीने के दरवाजे से सटी दीवार को काटकर अंदर घुस गया। इसके बाद चोर फर्स्ट फ्लोर से होते हुए ग्राउंड फ्लोर में गया। उसने दुकान में रखी 20 हजार की नगदी और 20 से अधिक महंगे मोबाइल चुरा लिए। 15 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी के साथ बाजार चौकी पुलिस दुकान पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार चोर को चिन्हित करने में जुटी है।


More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,