उत्तराखंड धराली आपदा में गंगोत्री घूमने आए मुंबई के तीन वरिष्ठ नागरिक लापता, तलाश में पहुंचे रिश्तेदार,,,,

उत्तरकाशी: गंगोत्री घूमने आए मुंबई के तीन वरिष्ठ नागरिक धराली हादसे के बाद से लापता हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इलाके में भारी भूस्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। परिवार का पिछले 40 घंटों से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
लापता बुजुर्गों में मुंबई के रहने वाली सुशीला (60), काशीनाथ (65) और चंद्रभागा सनाप (55) के नाम शामिल हैं। ये तीनों पांच अगस्त को गंगोत्री दर्शन के बाद हर्षिल होते हुए उत्तरकाशी लौटने वाले थे। उनके रिश्तेदार सतीश उगले ने बताया कि पांच अगस्त के बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा है।
जिस समय धराली में आपदा आई उस समय उनकी मां और मौसी वहीं से गुजर रहे थे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। स्थानीय पुलिस और बचाव दल उनकी तलाश में जुट गए हैं लेकिन भूस्खलन से बाधित रास्तों के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,