उत्तराखंड निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट, 12 साल बाद कुमाऊं को मिला उच्च सदन में नया प्रतिनिधित्व,,,

देहरादून। उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनेश आर्य को संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राज्य के हितों को संसद में मिलेगी मजबूती: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश आर्य अपने व्यापक राजनीतिक व सामाजिक अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर संसद में उत्तराखंड से जुड़े जनसरोकारों और विकास कार्यों को मजबूती से रखेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के हितों की पुरजोर वकालत करने और पर्वतीय राज्य की प्राथमिकताओं को केंद्र के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में नवर्निवाचित सांसद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।
निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नाम वापसी की निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से दिनेश आर्य के निर्विरोध निर्वाचन की विधिवत घोषणा की गई। इस चुनाव में उनके सामने किसी अन्य राजनीतिक दल अथवा निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। विधानसभा के 70 सदस्यीय सदन में भाजपा के प्रचंड बहुमत और संख्या बल को देखते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मैदान में उतरने से परहेज किया। औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत प्रभारी सचिव विधानसभा एवं रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पन्त ने दिनेश आर्य को आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।
12 वर्षों बाद कुमाऊं को मिला नया प्रतिनिधित्व
दिनेश आर्य के राज्यसभा सदस्य बनने के साथ ही राज्य के कुमाऊं मंडल को लंबे अंतराल के बाद संसद के उच्च सदन में नया राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। उपलब्ध राजनीतिक परिप्रेक्ष्य के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी के कार्यकाल के बाद करीब 12 वर्षों के अंतराल पर कुमाऊं अंचल से किसी नए चेहरे को राज्यसभा पहुंचने का अवसर मिला है, जिससे समूचे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


More Stories
उत्तराखंड टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर कूलागाड़ के पास भारी भूस्खलन, बोल्डर और मलबे से चीन सीमा का संपर्क कटा, आदि कैलास यात्री बीच रास्ते में फंसे,,,
उत्तराखंड निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने की सीएम से की शिष्टाचार भेंट, 12 साल बाद कुमाऊं को मिला उच्च सदन में नया प्रतिनिधित्व,,,
देश – दनिया, अमेरिकी इतिहास में अभूतपूर्व फैसला, फोर्ट हुड हमले के दोषी पूर्व मेजर निदाल हसन को फायरिंग स्क्वाड देगा सज़ा-ए-मौत, टीवी पर होगा सीधा प्रसारण,,,