उत्तराखंड नैनीताल में प्रकृति प्रेमियों के लिए आने वाले सैलानियों को इन होटलों में मिलेगी 50% तक की भारी छूट,,,,,

देहरादून: ऑफ सीजन के दौरान नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में अब सैलानी कम पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई होटल कारोबारियों ने पर्यटकों को होटलों के कमरे के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट देना शुरू कर दिया है।
मानसून आते ही नैनीताल के होटलों के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट मिलने लगी है। अब पांच हजार में मिलने वाले कमरे ढाई से तीन हजार रुपये में मिल रहे हैं।
ऑफ सीजन के दौरान नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में अब सैलानी कम पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई होटल कारोबारियों ने पर्यटकों को होटलों के कमरे के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट देना शुरू कर दिया है। साइट सीन व अन्य का शुल्क भी कम हो गया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद अब होटलों के कमरों में 40 से 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है।
प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने पहुंचते हैं पर्यटक
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं। शुद्ध आबोहवा और प्राकृतिक नजारों से भरपूर नैनीताल की वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां बोटिंग करने के लिए सैलानी ललायित रहते हैं। मानसून में यहां सैलानियों की आमद न के बराबर हो गई है।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,