उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का बदला मिजाज, प्रदेश के कई क्षेत्रों में बन रहे है रिमझिम बरसात और बर्फबारी के आसार,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून समेत कई इलाकों में मौसम शुष्क है। दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ा है, पर सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय और दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिलने से पारे में भी कुछ इजाफा हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी छूट रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है।
शुक्रवार को प्रदेशभर में दिनभर धूप खिली रही। पहाड़ से मैदान तक अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इधर, दून और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तो सामान्य से अधिक है, लेकिन न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है।
जिससे रात को सर्दी का सितम बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
रविवार से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके साथ ही 3200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 25.1 – 7.3
ऊधमसिंह नगर 23.6 – 3.9
मुक्तेश्वर 18.6 – 5.2
नई टिहरी 17.8 – 4.7


More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,