उत्तराखंड पुलिस के 57 उप निरीक्षकों को मिली बडी खुशखबरी, उप निरीक्षक हुए निरीक्षक पदों पर पदोन्नत,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के 57 उप निरीक्षकों को मिली खुशखबरी। उप निरीक्षक के पद से निरीक्षक के पदों पर हुए पदोन्नत, लंबे समय से पदोन्नत का इंतजार कर रहे थे पुलिस उप निरीक्षक।
उत्तराखण्ड पुलिस विभागान्तर्गत चयन वर्ष 2024-2025 के अन्तर्गत निरीक्षक नागरिक पुलिस के रिक्त पदों के सापेक्ष उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली 2018 यथा संशोधित उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) (संशोधन) सेवा नियमावली 2024 में निहित प्राविधानों के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रकिया के परिप्रेक्ष्य में मुख्यालय के समसंख्यक कार्यालय-ज्ञाप दिनांकः 28-05-2025 द्वारा गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर निम्नलिखित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को पदोन्नति आदेश की तिथि से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान किये जाने विषयक आदेश पारित किये जाते हैं।



More Stories
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने PMGSY टेंडर अवमानना मामले में मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को किया दोषी करार, अब सेवा अभिलेख में दर्ज होगी प्रविष्टि,,,
देश में मानसून का नया दौर, 9 से 15 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में किया रेड अलर्ट,,,